BBA Business Course आज के समय में अधिकांश युवा नौकरी करने की बजाय अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। उनका मानना है कि व्यवसाय के माध्यम से वे कम समय में बेहतर आमदनी कर सकते हैं और आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जी सकते हैं। अगर आपने भी 12वीं पास कर ली है और भविष्य में खुद का व्यवसाय खड़ा करने का सपना देख रहे हैं तो इसके लिए कुछ खास कोर्स उपलब्ध हैं। इनमें से सबसे लोकप्रिय कोर्स है BBA (बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन), जिसे करने के बाद आप बिजनेस की गहरी समझ हासिल कर अपने स्टार्टअप या कंपनी की शुरुआत कर सकते हैं। सरकार और निजी संस्थानों द्वारा भी युवाओं के लिए ऐसे कई विकल्प खोले गए हैं।
BBA कोर्स क्या होता है?
BBA यानी बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन एक 3 साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है। यह कोर्स खासकर उन छात्रों के लिए बनाया गया है जो मैनेजमेंट, बिजनेस स्ट्रेटेजी और लीडरशिप के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। इस दौरान छात्रों को मार्केटिंग, फाइनेंस, अकाउंटिंग, एचआर और उद्यमिता जैसे विषयों की जानकारी दी जाती है। कोर्स कुल 6 सेमेस्टर में विभाजित होता है और इसे आप किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से कर सकते हैं।
BBA कोर्स में एडमिशन के लिए योग्यता
इस कोर्स में प्रवेश के लिए कुछ सामान्य शर्तें तय की गई हैं, जो लगभग सभी कॉलेजों में समान होती हैं: उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की हो। न्यूनतम 45% से 50% अंक जरूरी होते हैं, जबकि बड़े संस्थानों में 60% से ऊपर अंक की मांग होती है। आरक्षित वर्ग को अंक में छूट मिल सकती है।कई कॉलेज सीधे मेरिट पर प्रवेश देते हैं, जबकि नामी संस्थान CUET, IPU CET, NPAT, SET जैसे एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से दाखिला देते हैं। अधिकांश संस्थानों में उम्र की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन कुछ कॉलेज अधिकतम 22 से 24 वर्ष तक की आयु निर्धारित करते हैं। कुछ कॉलेजों में इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन भी लिया जाता है। साथ ही अंग्रेजी और कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना अतिरिक्त लाभ देता है।
BBA कोर्स में पढ़ाए जाने वाले विषय
- बीबीए की पढ़ाई को 6 सेमेस्टर में बांटा गया है।
- पहला वर्ष: प्रबंधन के सिद्धांत, वित्तीय लेखा, माइक्रोइकोनॉमिक्स, व्यवसाय गणित, व्यापार संचार आदि।
- दूसरा वर्ष: लागत लेखांकन, व्यवसायिक कानून, कंप्यूटर एप्लीकेशन, पर्यावरण अध्ययन, वित्तीय प्रबंधन, रिसर्च मैथडोलॉजी और बिजनेस एनवायरनमेंट।
- तीसरा वर्ष: डिजिटल मार्केटिंग, स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, इंटरनेशनल बिजनेस, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और अंतिम प्रोजेक्ट/इंटर्नशिप।
फीस और संभावित कमाई
सरकारी कॉलेजों में BBA की फीस लगभग ₹10,000 से ₹50,000 प्रति वर्ष होती है। प्राइवेट संस्थानों में यह फीस ₹1 लाख से ₹3 लाख सालाना तक हो सकती है। कोर्स पूरा करने के बाद शुरुआती वेतन ₹25,000 से ₹50,000 प्रति माह तक मिल सकता है। बड़ी कंपनियों में यह पैकेज 6–12 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक पहुंच सकता है।
एडमिशन प्रक्रिया
BBA कोर्स में प्रवेश तीन तरीकों से होता है:
1. कई कॉलेज मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन देते हैं।
2. कुछ संस्थानों में एंट्रेंस एग्जाम अनिवार्य होता है।
3. परीक्षा और इंटरव्यू पास करने के बाद छात्रों का चयन किया जाता है।
अधिक जानकारी के लिए:- यहां क्लिक करें
Gopeshwar